Muzaffarnagar News: आत्मा-परमात्मा के मिलन का प्रतीक है महारास : मृदुल महाराज
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर ग्राम रामपुर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने महारास और उद्धव प्रसंग का मनमोहक वर्णन किया।उन्होंने कहा कि आत्मा और परमात्मा के मिलन को ही महारास कहते हैं, जहां त्रेतायुग के ऋषि-मुनि गोपी रूप में श्रीकृष्ण के निष्काम प्रेम में मंत्रमुग्ध हो गए थे। उद्धव प्रसंग का उल्लेख करते हुए कथा वाचक ने कहा कि माता-पिता के चरणों में समस्त तीर्थों का वास होता है, और उनका आशीर्वाद मिलने पर ही परमात्मा संतुष्ट होते हैं। मां-बाप को मत भूलना भजन पर सभी श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पारुल बंसल ने सपरिवार व्यास पीठ व पूर्वजों का पूजन किया। इस अवसर पर रामभूल सिंह, प्रदीप राणा, बिट्टू राणा, सुबोध सिंह, बृजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.