मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। गांव सालारपुर में मीरापुर रोड स्थित इकोसोल होम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधक से 12 घंटे के बजाय 8 घंटे की ड्यूटी तय करने और वेतन बढ़ाने की पुरजोर मांग उठाई। कर्मचारियों ने प्रबंधक सौरभ को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि उनसे 12 घंटे काम कराने के बावजूद मात्र 13 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। इसके अलावा महीने में चार दिन का अवकाश, धार्मिक त्योहारों पर छुट्टी, नियमानुसार पीएफ कटौती, प्लांट बंद रहने पर वेतन, सैलरी स्लिप और आईडी कार्ड जारी करने की मांग की गई। कंपनी में कार्यरत महिलाओं ने भी 10 घंटे की बजाय 8 घंटे ड्यूटी की मांग उठाई। प्रबंधक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...