मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: खतौली। उपखंड अधिकारी गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को 132 के वी उपकेन्द्र खतौली में मेन बस बार पर जम्बर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 132 केवी उपकेन्द्र से पोषित सभी 33 के वी उपकेन्द्रों, सिकन्दरपुर, पमनावली, टोडा, रतनपुरी, खतौली ग्रामीण, खतौली टाउन में शुक्रवार शाम चार बजे से छह बजे तक बिजली पूरी तरह से बाधित रहेगी। अधिकारी ने क्षेत्र के लोगों से सहयेाग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...