मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एमएलसी के चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के कारण जिला समाज कल्याण विभाग जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं करा पाया है। जबकि नवरात्रों में इस कार्यक्रम को कराने के लिए विभाग के द्वारा लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। अब आचार संहिता हटने के बाद विभाग इस कार्यक्रम को भव्य रूप से कराएगा।

योजना की तैयारियां और नई व्यवस्था जिला समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। विवाह के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। शासन स्तर से इस बार 1367 बेटियों की शादी कराने का जिला समाज कल्याण विभाग को लक्ष्य मिला है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर शासन स्तर पर कुछ बदलाव किए गए है। पहले प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाती ह...