Muzaffarnagar News: आईजीआरएस की शिकायतों की हुई समीक्षा बैठक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने एनआईसी कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा बैठक की। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ है, तो पुनः जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.