Muzaffarnagar News: अहोई अष्टमी पर पीईटी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर अहोई अष्टमी पर्व के दिन महिला शिक्षकों की पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) में ड्यूटी लगाए जाने का महिला शिक्षिकाओं ने विरोध किया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की महिला शिक्षिकाओं ने अहोई अष्टमी पर उन्हें पीईटी परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल को ज्ञापन दिया गया।महिला शिक्षिकाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अहोई अष्टमी के व्रत और त्योहार के दिन महिला शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से पूरी तरह कार्यमुक्त किया जाए। संघ ने तर्क दिया है कि इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, ऐसे में परीक्षा केंद्र पर लंबी ड्यूटी निभाना उनके लिए बेहद कठिन होगा। यह भी पढ़ें- 1 या 2 नवंबर कब है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.