Muzaffarnagar News: अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 209 पव्वे बराम किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम हुसैनपुर बोपाड़ा में शराब के ठेके के सामने स्थित एक परचून की दुकान के पीछे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिजेंद्र पुत्र सुबे सिंह निवासी ग्राम मोरमाजरा, थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में मिल मंसूरपुर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चेतक मार्का देशी शराब के 209 पव्वे बरामद किए हैं। मंसूरपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेजने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.