मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर खुंखार कुत्तों से सुरक्षा प्रदान और निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने प्रक्रिया तेज कर दी है। दो हजार खुंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए अलीगढ़ की मै. जीव दया फाउंडेशन फर्म का टेंडर निकाला है। इस फर्म को नगर पालिका 1650 रुपये प्रति कुत्ता पकड़ने पर भुगतान करेंगी। यानी नगर पालिका के द्वारा करीब 33 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। वहीं इस फर्म के द्वारा एबीसी सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें कुत्तों को रखकर उनका बधियाकरण भी किया जाएगा।

खुखार कुत्तों का आतंक शहरी क्षेत्र में खुंखार कुत्तों को आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन यह खुंखार कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। अभी हाल में खुंखार कुत्तों ने जिला अस्पताल में एक मासूम पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शहर के विभिन्न इलाकों और...