मुजफ्फर नगर, नवम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चौराहे का नाम बदलकर संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के नाम पर डा. अंबेडकर चौक करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अंबेडकर युवा मंच के बैनर तले अधिवक्ताओं और दलित समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। राधेश पप्पू ने कहा कि शहर में कई चौराहों के नाम महापुरुषों के नाम पर हैं, लेकिन देश को संविधान देने वाले डा. अंबेडकर के नाम पर अब तक कोई प्रमुख चौराहा नहीं है। अलमासपुर चौराहे का नामकरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम गंभीर सिंह ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को शामिल करने ...