मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मोरना सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के गठन को लेकर भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या व शिक्षकों ने छात्र पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में सक्षम को स्कूल कैप्टन, भव्या मालियान को हेड गर्ल तथा वर्चस्व राठी को हेड बॉय चुना गया। वहीं सांस्कृतिक कप्तान के रूप में मानवी, प्रिया सैनी, अक्षित वालिया व कायरा, अनुशासन कप्तान के रूप में अव...