मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की आठ बाइक, एक फर्जी नंबर प्लेट और चार हजार रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसडी मार्केट और साई हॉस्पिटल के पास से बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। देर रात थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह को सूचना मिली कि वाहन चोर संधावली अंडरपास के पास वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जावेद उर्फ सबलू निवासी कवाल, थाना जानसठ और आश मोहम्मद उर्फ आशु निवासी छछरौली, थाना ननौता, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की बाइक को ...