Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने की ओवरब्रिज की मांग, सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कचहरी से तहसील के बीच पैदल ओवरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम रश्मि लांबा को ज्ञापन सौंपा।गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट और महासचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम रश्मि लांबा को एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के महासचिव दीपेश गुप्ता ने एसडीएम को बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग और वादकारी तहसील व कचहरी के बीच आते-जाते हैं। पिछले दो वर्षों में सड़क पार करते समय कई अधिवक्ता, कर्मचारी और वादकारी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.