मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला हरिजन चौक निवासी 38 वर्षीय सुमन पत्नी स्व.सुभाष मुज़फ्फरनगर में भोपा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर कढ़ी चावल बेचने का काम करती थी। मंगलवार को लगभग 11 बजे जब वह सड़क से गुज़र रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल को अज्ञात बाइक चालक द्वारा निकटवर्ती प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई सुजड़ू कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नई मंडी थाना पुलिस को तहरीर दी है। मृतका सुमन के परिवार में 19 वर्षीय पुत्र वासु जो हरिद्वार में स्थित कंपनी में कार्य करता है और 12 वर्षीय पु...