मुजफ्फर नगर, नवम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। आगरा जनपद के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव बसेरी चाहर निवासी अजीत सिंह पुत्र नेमी सिंह चाहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई अरुण चाहर (26) मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की स्टेडियम चौकी का प्रभारी था। विगत 24 अक्टूबर को अरुण चाहर विभागीय कार्य से स्विफ्ट डिजायर कार से थाना जानसठ क्षेत्र में आया था। रात करीब 11 बजे गांव चितौड़ा कट के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण चाहर की मौत हो गई थी, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बाइक सवार की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस अजीत सिंह ने बताया कि भाई की मौत के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ था। अब उन्होंने पुलिस से ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर के खिलाफ रिप...