Muzaffarnagar News: अंतवाडा में भट्ठी में बर्तन पकाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र के अंतवाडा गांव में खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी के बर्तन पकाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों पक्षों के लोगों का विवाद का निपटारा कराया।गांव अंतवाडा निवासी मनोज प्रजापति पुत्र रामपाल का परिवार दीपावली पर्व को लेकर मकान के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी के बर्तन बनाकर भट्ठी पर पका रहा था। भट्ठी से उठता धुआ देखकर दलित समाज के लोगों ने विरोध किया। कहा कि भट्ठी से उठते धुएं से परिवार के कई बच्चे बीमार हो गए है। कई बार भट्ठी से उठते धुंए के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.