मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के 806 ग्राम संगठनों के वित्तीय लेनदेन अब डिजिटल रूप से दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए अभिनंदन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में रिसोर्स बुककीपर के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण में उन्हें लोकॉस ऐप पर ग्राम संगठनों के वित्तीय लेनदेन की ट्रांजैक्शन एंट्री करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रिसोर्स बुककीपर अपने-अपने पंचायत और गांवों में जाकर ग्राम संगठनों के वित्तीय वर्ष 2025-26 के सभी वित्तीय लेनदेन को लोकॉस ऐप पर दर्ज करेंगे। इसमें आय-व्यय सहित विभिन्न मदों में किए गए खर्च का विवरण डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध होगा। वित्तीय गतिविधियों में आएगी पारदर्शिता: इस डिजिटल पहल से ग्राम संगठनों की वित्तीय गतिविधियों मे...