Munger News: 7000 घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ने की तैयारी, 396 में काम पूरा
मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता/रणजीत कुमार ठाकुर। बिजली के बढ़ते खर्च एवं असंतुलित होते जा रहे पर्यावरण के बीच मुंगेर जिले में घरों की छत से बिजली पैदा करने की मुहिम तेज हो रही है। अब जिले के 7000 घर सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में 7000 घरों की छत पर आगामी मार्च तक सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अबतक 1157 लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया है, जबकि 396 घरों की छत पर सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन संयंत्रों से करीब 1417 किलोवाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से भी सब्सिडी का लाभ दिए जाने की शुरुआत की गई है। इससे घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की सहायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.