मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में 6, 7 और 8 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीडीओ निशा राय ने बताया कि शिविर में लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए लोगों से पहले से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीडीओ ने बताया कि, प्रखंड क्षेत्र के लोग किसी भी विभाग से संबंधित समस्या, शिकायत अथवा आवश्यक सेवा को लेकर अपना आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पहले से प्राप्त आवेदनों को शिविर के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं के निष्पादन का प्रयास किया जाएगा। शिविर के तीनों दिनों में भी लोगों से आवेदन प्राप्त किए ...