मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आगामी 6 सितंबर को मुंगेर के केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को वार्ड पार्षद सुदेश मंडल के आवास पर जदयू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तथा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल के स्वागत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जनसंवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जदयू के कार्यकत्र्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी तेज, किया निरी...