Munger News: 52 एकड़ भूमि में दो मरदे हौद के जीर्णोद्धार की रफ्तार सुस्त
मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर के दुलारपुर गांव में 52 एकड़ भूमि पर स्थित दो मरदे हौद के जीर्णोद्धार का कार्य दम तोड़ रहा है। इस योजना को जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी तक सिर्फ मिट्टी खुदाई का ही कार्य हुआ है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत इस हौद का जीर्णोद्धार 9 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से होना है। तीन मीटर तक हौद की गहराई की जानी है। इस हौद के जीर्णोद्धार के बाद लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई आसानी से हो सकेगी। इससे बढौना, बैजलपुर, रतैठा, मुढेरी सहित आधा दर्जन पंचायतों के किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। इस योजना में तीन विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। सिंचाई व जल संरक्षण के लिए लघु सिंचाई विभाग, मछली पालन के लिए मत्स्य विभाग और पर्यटक स्थल के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.