Munger News: 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
मुंगेर, सितम्बर 21 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में सूखा नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जगदीश सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 10 पुड़िया में 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक एवं दो मोबाईल फोन बरामद की है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि विद्यालय गेट के समीप दो युवक ब्राउन शुगर लेकर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पीटीसी बलजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस ने मौके पर निखिल कुमार झा उर्फ देव कुमार और प्रिंस कुमार उर्फ नमन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुरानी बाजार के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में पुलिस को सूखा नशा के कारोबार से जुड़े कुछ अहम सुराग मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.