मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम, मुंगेर की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान, एसडब्ल्यूएम नियम- 2026 और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में शहर के सभी 45 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड स्वच्छता समितियों का गठन तथा पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। नगर आयुक्त ने इसके लिए संशोधित पत्र जारी कर अधिकारियों, विद्युत विभाग के कर्मियों और स्वच्छता साथियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शिविर में शहरवासियों को पीएम सूर्य घर योजना से मिलने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सौर ऊर्जा के उपयोग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार, प्रत्येक दिन 7 वार्डों में सुबह 10:30 बजे शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए जगह का भी निर्धारण कर दिया गया है। अभिय...