मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थानाक्षेत्र में हुई 8 लाख 82 हजार रुपये की लूट के मामले में महज 36 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई रकम में से 8 लाख 46 हजार नकद के अलावा एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सदर एसडीपीओ कुमार अभिषेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी शनिवार को दी। लाइनर ने की थी रेकी: ​पुलिस के अनुसार, मुंगेर के थोक व्यापारी गोपाल साह के लिए धर्मेंद्र नामक शख्स एजेंट का काम करता था। यह भी पढ़ें- Munger News: 36 घंटे में लूटकांड का खुलासा वह विभिन्न जगहों से तगादे की मोटी रकम वसूल कर लौट रहा था। स्...