मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नगर निगम सभागार में गुरुवार को महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में साधारण मासिक बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 34 प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों पर पार्षदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। पिछले महीने कुछ प्रस्तावों पर पार्षदों की आपत्ति के कारण बैठक बीच में ही समाप्त हो गई थी। इस बार सभी प्रस्तावों पर सहमति बनना निगम बोर्ड की बैठक के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में दो-दो नए सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। इससे गर्मी के दिनों में लोगों को होने वाली पेयजल की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। निगम की ओर से पहले लगाए गए सबमर्सिबल को भी जल्द चालू करान...