मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के बड़ी दरियापुर स्थित महर्षि मेंही संतमत सत्संग आश्रम में बुधवार को बहु क्षेत्रीय मासिक संतमत सत्संग समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 जुलाई (शनिवार) को होने वाले एक दिवसीय बहु क्षेत्रीय मासिक संतमत सत्संग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्षता बहु क्षेत्रीय संतमत सत्संग समिति के सचिव चंद्रशेखर मंडल ने की, जबकि संचालन प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने किया।मौके पर प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने बताया कि 25 जुलाई को आयोजित होने वाले इस विशाल संतमत सत्संग में मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय सहित आसपास के जिलों से करीब दो हजार सत्संगी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सत्संग ...