मुंगेर, अक्टूबर 15 -- स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 24 अक्टूबर से Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में दुर्गापूजा अवकाश के बाद स्नातक सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-28) की परीक्षा 24 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है। परीक्षा 3 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कुल 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया की दुर्गापूजा अवकाश के बाद 22 अक्टूबर को विश्वविद्यालय और कॉलेज खुलने पर स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा प्रत...