मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: 19 नए राजकीय डिग्री कॉलेज आज से होंगे शुरू, सत्रारंभ की तैयारी पूरी

उद्घाटन समारोह की तैयारी मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन नवस्थापित 19 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन एवं नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 15 जुलाई को होगा। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ उद्घाटन कर सत्रारंभ करेंगे।

उद्घाटन में विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका उद्घाटन समारोह को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसरा...