मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मुंगेर जिले में 15 नवंबर से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू होगी। हालांकि, जिले को अबतक धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन सहकारिता विभाग ने खरीद की तैयारियां शुरू कर दी है। किसानों से धान खरीद के लिए जल्द ही पैक्सों का चयन किया जाएगा। इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। पिछले साल लक्ष्य के करीब हुई थी खरीद: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मुंगेर जिले को 45,158 टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। यह भी पढ़ें- Banka News: रैयत किसान 250 व गैर रैयत किसान 100 क्विंटल बेच सकेंगे धान इसके विरुद्ध जिले में 7,396 किसानों से 45,056 टन धान की खरीद की गई...