मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।​राज्य सरकार के सख्त निर्देशों और बड़े-बड़े दावों के बावजूद सदर अस्पताल मुंगेर की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर आती नहीं दिख रही है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि 15 अगस्त के बाद से जिला अस्पताल से बिना किसी ठोस कारण के एक भी मरीज को हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। सोमवार को जब सदर अस्पताल की पड़ताल की गई, तो सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। यहां मामूली दुर्घटनाओं में घायल मरीजों से लेकर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को प्राथमिक इलाज के नाम पर सिर्फ मरहम-पट्टी कर पटना या भागलपुर के लिए टरका दिया जा रहा है।

15 अगस्त के बाद भी रेफरल का सिलसिला जारी: ​अस्पताल में 15 अगस्त के बाद से लेकर सोमवार तक अलग-अलग वार्डों से कई मरीजों को धड़ाध...