मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में 2 सितंबर से शुरू हुए 'स्वास्थ्य चिकित्सा आपके द्वार' कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ राजू ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के साथ ऑनलाइन बैठक की। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने और बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन ने सख्त रुख अपनाया है।

बैठक की कार्रवाई उन्होंने अनुपस्थित पाए गए सीएचओ एवं एएनएम का 3 सितंबर का वेतन रोकते हुए उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। समीक्षा के दौरान डीपीएम फैजान आलम अशरफी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्रवाई की जद में आने वाले केंद्रों में असरगंज का ममई, हवेली खड़गपुर का जवायत, धपड़ी व साढ़ो, जमालपुर का लोहची व पाटम, संग्रामपुर का सुपौर व जमुआ, बरियारपुर का बरियारपुर बस्त...