मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मुंगेर जिला इकाई ने स्थानीय विधायक कुमार प्रणय से 100 दिनों के कार्यकाल का सार्वजनिक रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों पर अब तक क्या प्रगति हुई, इसकी जानकारी जनता को दी जानी चाहिए। साथ ही तारापुर को अलग जिला बनाए जाने की चर्चाओं पर भी विधायक से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद, जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव एवं जिला प्रवक्ता कुमार सौरव जायसवाल ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि 100 दिनों से अधिक समय बीतने के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, सिंचाई, उद्योग, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। नेताओं ने कहा कि ...