मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर के केशोपुर मसोमात तालाब के पीछे स्थित मोहल्ले में बिजली पोल और तार नहीं लगाए जाने से नाराज वार्डवासियों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नप वार्ड पार्षद राकेश तिवारी ने किया। तथा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार पूरे बिहार में बिजली सुविधा का विस्तार कर रही है और जगह-जगह पोल व तार लगाए जा रहे हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में रहने के बावजूद इस मोहल्ले के लोग पिछले सात वर्षों से बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक बिजली के पोल और तार नहीं लगाए गए हैं।

बांस के सहारे घरों तक पहुंच रहे बिजली के तार मजबूरी में लोग बांस के सहारे बिजली के तार अपने घर...