मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर शहरवासियों को आगामी 10 जुलाई को विकास की दो बड़ी सौगात देने जा रही है। एक ओर ईस्ट कॉलोनी स्थित काली पहाड़ी के समीप करीब 2.88 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक ओपन जिम का लोकार्पण किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर काली पहाड़ी स्थित नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास होगा। नगर परिषद प्रशासन का मानना है कि इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तथा काली पहाड़ी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी अधिक आकर्षक बनेगा। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 10 जुलाई को लौहनगरी जमालपुरवासियों को मिलेगी विकास की डबल सौगात शुक्रवार को नगर परिषद की मुख्य पा...