मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सावन माह के पवित्र अवसर पर नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर पंचवदन शिव मंदिर में सोमवार की देर शाम बाबा पंचमुखीनाथ की भव्य महाआरती आयोजित की गई। 1100 दीपों की रोशनी के बीच हुई महाआरती से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा पंचमुखीनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। महाआरती से पूर्व बाबा पंचमुखीनाथ का कमल फूल एवं रंग-गुलाल से आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंगीन रोशनी और दीपों की मालाओं से सजाया गया था। 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर भक्ति भजन एवं कीर्तन के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दीपों की जगमगाहट और आरती के दौरान गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर के पुजारी सुधीर बाबा, नारद बाबा, बदरी बाबा, करण बाबा एवं विकास ...