मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर सदर अस्पताल में लगातार बढ़ रहे बाहरी और अनाधिकृत तत्वों के हस्तक्षेप और हस्तक्षेप की शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को मॉडल अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर कमियों के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजू ने अस्पताल प्रबंधन के पेंच कसते हुए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए और सख्त निर्देशों के तहत अब यदि सदर अस्पताल के किसी भी वार्ड में कोई बाहरी या अनाधिकृत व्यक्ति कार्य करते हुए पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही, अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और उपकरणों के समुचित संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधक को नियमित अनुश्रवण करने को कहा गया है। सिविल सर्जन ...