मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा बेलन बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की शाम शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'स्कैन क्लासेज बाय आईआईटीयंस' के शिक्षक मनीष शंकरम को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी कौशल किशोर पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा, राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन हर एक नागरिक को भी इसमें अपनी हिस्सेदारी निभानी होगी।" यह भी पढ़ें- Ara News: शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ह...