मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: मुंगेर पुलिस इस पूरी कार्रवाई के तारों को शहर के दिलावरपुर इलाके से जोड़कर देख रही है। बीते कुछ महीनों में मुफस्सिल व नगर थाना पुलिस ने दिलावरपुर में अवैध सिगरेट के गोदामों पर लगातार चार से पांच बार बड़ी छापेमारी की थी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई और सख्त दबिश के कारण तस्करों का पुराना नेटवर्क पूरी तरह से चरमरा गया था। अधिकारियों का मानना है कि सख्ती से बचने के लिए तस्करों ने अपने भंडारण स्थल बदलकर नए और सुरक्षित इलाकों का रुख किया है। यह भी पढ़ें- ​मिन्नतनगर के मो. राजा ने दिया था 200 रुपये प्रति पेटी की लालचनई खोज चालक द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर अब पुलिस की जांच की आंच शहर के मिन्नतनगर और हाजीसुभान इलाकों तक पहुंच गई है। पुलिस अब इस बिंदु पर गहनता से पड़ताल कर रही है कि दिलावरपुर में नेटवर्क ध्व...