मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा द्वारा लैब इंस्ट्रक्टर पर लगाए गए गंभीर आरोप के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लैब इंस्ट्रक्टर को शनिवार को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को 14 वर्षीय छात्रा ने लैब इंस्ट्रक्टर पर गंभीर आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे, जहां शिक्षक और परिजनों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। यह भी पढ़ें- Munger News: छात्रा ने लैब इंस्ट्रक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटीपुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस छात्रा और लैब इंस्ट्रक्टर को पूछताछ के लिए थाना ले गई थी। धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया...