Munger News: हावड़ा मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रामपुरहाट गुमानी साहिबगंज होकर चलेगी ट्रेन
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।हावड़ा मंडल के हरिनसिंह स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण 7 अगस्त को 13015 हावड़ा जमालपुर कवि गुरु एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इससे जमालपुर सहित भागलपुर रेलखंड के यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हरिनसिंह स्टेशन पर 7 अगस्त सुबह 8 बजे से 8 अगस्त दोपहर 2 बजे तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण हावड़ा से खुलने वाली 13015 हावड़ा जमालपुर कवि गुरु एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय रामपुरहाट गुमानी साहिबगंज होकर चलेगी। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के परिवर्तित मार्ग और समय की जानकारी लेने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- उर्स के लिए बरेली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.