Munger News: हार्ट अटैक से दो कांवरियों की मौत
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: असरगंज,बरियारपुर, निज संवाददाता। सोमवार को हार्ट अटैक से दो कांवरियों की मौत हो गई। एक कांवरिया की असरगंज कावंरिया मार्ग में तो दूसरे की सुल्तानगंज जाने के दौरान बरियारपुर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कच्ची कांवरिया पथ पर हार्ट अटैक से मृत कांवरिया 70 वर्षीय समस्तीपुर जिले के हसनपुर थानाक्षेत्र के फुलहारा देवधा निवासी धनेश्वर दास थे। वह आठ कांवरियों के जत्थे के साथ सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर असरगंज थाना की डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई अनुराधा कुमारी ने टीम की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने जांच के बाद उन्हें मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.