मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाट के समीप स्थित सब्जी बाजार में छापेमारी कर 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाट चौक स्थित सब्जी बाजार में छापेमारी कर बड़की फुलवरिया निवासी माइको देवी के पास से 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया और महिला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के धंधेबाजों के विर...