मुंगेर, नवम्बर 26 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की मोहनपुर गांव में नाला साफ करने के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मोहनपुर गांव निवासी स्व. मनी सिंह के 46 वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार के रूप में हुई है। वह टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। जानकारी के अनुसार, डब्लू कुमार नाला की सफाई कर रहा था। इसी दौरान सफाई में इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से सट गया। तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।...