मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव में मंगलवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत पारंपारिक जल संरचना हसीम आहर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गय। जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ सीओ उमेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि, जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों का सरंक्षण ग्रामीण विकास के लिए जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन धान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव राजीव रंजन ने किया। मौके पर ग्राम पंचायत एसोसिएट सच्चिदानंद, सूर्यग्राम आहर-पइन समिति के पदाधिकारी, युवा नेता मनीष कुमार यादव, रंभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। धान फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से हो रहे इस कार्य के पूरा होने पर 13,293 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी। इससे वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और सिंचाई व्यवस्था...