मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में आईएएस प्रेम कुमार ने निवर्तमान एसडीओ राजीव रोशन से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पूर्व एसडीएम प्रेम कुमार ने अनुमंडल कार्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालय कक्ष की स्थिति के साथ अनुमंडल कार्यालय की व्यवस्थाओं का किया भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय कर्मियों से भेंट की। इस दौरान कर्मियों ने उन्हें बुके भेंट किया। वहीं अनुमंडल विधिज्ञ संघ के सदस्य और अधिवक्ता के साथ नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य के साथ समाजसेवियों ने भी नए अनुमंडल पदाधिकारी का स्वागत और अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मंझौल में एसडीएम ने किया योगदान बड़ी दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्...