मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर के वार्ड संख्या 04 स्थित महादेवपुर स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड इकाई की ओर से हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और विधिवत आरती कर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। आयोजन में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बजरंग दल संयोजक प्रीतम विश्वकर्मा, गौ रक्षा प्रमुख मनीष वर्मा, छात्र प्रमुख प्रियांशु कुमार, शिव प्रकाश, अनुज, सागर कुमार, करण कुमार, अभिषेक कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण...