मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर में घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने तथा हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे छोटी दौलतपुर निवासी प्रमोद तांती का पुत्र अंशु कुमार, शैलेश तांती का पुत्र गोलू कुमार, स्व. विनोद तांती का पुत्र मुरारी कुमारी व बब्लूकुमार, नन्दकिशोर तांती का पुत्र देवराज कुमार, वाजो तांती का पुत्र गोविन्द कुमार कथित तौर पर उसके घर में घुस आए। इसके बाद महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।...