Munger News: हड़ताल के दूसरे दिन शहर में गंदगी का अंबार
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि।मुंगेर नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में कूड़ा-कचरे का उठाव पूरी तरह ठप रहा। सड़क किनारे, बाजारों और मोहल्लों में कूड़े का ढेर लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर की स्वच्छता पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लगातार दो दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण कई स्थानों पर दुर्गंध फैलने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक हड़ताल जारी रही तो हालात और गंभीर हो जाएंगे। इन दिनों जिले में डेंगू और वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में गंदगी और जलजमाव मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा。 यह भी पढ़ें- Mu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.