मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक व्यवस्था देने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की ओर से 03 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि सोमवार को दोपहर 3:00 बजे अनुमंडल सभागार हवेली खड़गपुर में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, संबंधित कर्मी एवं आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में ध्वजारोहण कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत...