मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को एक तरफ जहां पूरा देश जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर मुंगेर सदर अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ध्वजारोहण समारोह के तुरंत बाद अस्पताल के उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. रमन कुमार अचानक अचेत होकर गिर पड़े। शनिवार को झंडारोहण के पश्चात डॉ. रमन वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपना संबोधन खत्म करते ही उन्होंने अचानक, करंट, करंट, करंट... कहकर चिल्लाना शुरू किया और दोनों हाथों से अपनी छाती पकड़ ली। इससे पहले कि वे जमीन पर गिरते, आसपास मौजूद लोगों और चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें तत्परता से संभाल लिया। पूर्व में भी दिल का दौरा झेल चुके डॉ. रमन की स्थिति देखते ही लोग समझ गए कि उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया है。

​एन म...