मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के भव्य और गरिमामय आयोजन को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न कराने के साथ-साथ सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता और उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। ​समय पर पूरी हों सभी तैयारियां: डीएम यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें, हर घ...